कलान: जलालाबाद पुलिस ने मोहल्ला गौसनगर से फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद पुलिस में मोहल्ला गौसनगर से बुधवार दिन के करीब 11:00 बजे वांछित वारण्टी अभियुक्त अजीम पुत्र मशीउर रहमान खास मो० गौसनगर वार्ड सरदार नगर कस्वा को उसके मकान से गिरफ्तार किया। सम्बन्धित पर यह कार्रवाई ए० सी० जे० एम० कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।