बैराड़: बैराड़-पोहरी क्षेत्र में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 1.65 करोड़ रुपये लागत के 7 नवीन सामुदायिक भवनों का किया भूमिपूजन
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र मे ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नवीन सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का शनिवार शाम 5 बजे तक भूमिपूजन किया 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन भवनों से ग्रामीणों को सामाजिक, सामुदायिक गतिविधियो के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।