जिला अध्यक्ष ने मां मनसा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए मत्था टेका नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए प्रवीण लाठर जिला अध्यक्ष ने और साथ में मनसा सिंह (जॉनी राणा) मंडल अध्यक्ष व अन्य साथियों के साथ मिलकर मां मनसा देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के कार्यकाल 12 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत में मोदी जी को ऐसे ही देश का विकास करने के लिए उनके चाहने वालों ने धार्मिक स्थलों पर हवन व पूजा अर्चना करके आशीर्वाद मांग रहे हैं। निसिंग शहर में सनातन धर्म शिव मंदिर में मां मनसा मंदिर प्राचीन मंदिर है जहां कुछ भी कोई सच्ची श्रद्धा से मांगता है वह पूरा होता है। जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूजा अर्चना की उसके बाद सभी ने मोदी जी के लिए मां मनसा देवी से आशीर्वाद मांगा। मोदी जी की लंबी उम्र होगी और वह देश का विकास करेंगे। जिला अध्यक्ष ने साथियों के साथ मिलकर मां के नाम का एक पेड़ मोदी जी की मुहिम को लेकर मंदिर के पार्क में पौधारोपण किया।मंदिर में पूजा अर्चना के समय जिला अध्यक्ष प्रवीण राठौर मंडल अध्यक्ष मनसा सिंह मार्केट कमेटी चेयरमैन रोहित राणा, मुकेश गोयल पूर्व उप-चेयरमैन मार्केट कमेटी, सतीश गोयल नगर पालिका पार्षद, सुरेंद्र टाया, प्रदीप राणा, रण सिंह, रविंद्र बब्बू पार्षद, केशव शर्मा नरेंद्र राणा, महिपाल, चिराग शर्मा, मंदिर प्रधान रोशन लाल गोयल, चांद सैन, और बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता मंदिर के पुजारी व सेवादार मौके पर मौजूद रहे
Karnal, Karnal | Jun 10, 2026