बेहट: मिर्ज़ापुर में SBI बैंक के प्रबंधक ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाकर मानवता की मिसाल पेश की
:मिर्जापुर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए मिर्जापुर एसबीआई बैंक के प्रबंधक मिथुन आजाद ने राहगीरों के लिए मीठे शरबत का छबील लगवाया–और अपने हाथों से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई–गर्मी से बेहाल लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की