चूरू: रोडवेज से पहले सवारियां भरने पर दो निजी बसें सीज़, परमिट में मिली गड़बड़ी, दोनों बसों से करीब ₹7 लाख की रिकवरी होगी
चूरू में राजस्थान रोडवेज बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पहुंचकर सवारियां बैठाने और नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत पर जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए दो निजी बसों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई राजस्थान परिवहन पथ निगम की शिकायत के बाद की गई। डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी दी।