दुधि: वार्ड नंबर 6 में तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए
दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 6 में धीरज किराना दुकान के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक और सामने से अचानक आ रही एक वाहन के कारण आगे चल रही टेंपो अचानक रुक गई। जिससे पीछे से आ रही बाइक टेंपो से टकराकर सड़क पर गिर गई।