पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रस्साकसी, माइंड गेम, कुर्सी दौड़, बॉलीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों में प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, एकता और स्वास्थ्यवर्धन की भावना विकसित होती है।