खिरकिया: खिड़कियां सहित जिलेभर में बारिश के बीच बढ़ा सर्पदंश का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बारिश का मौसम शुरू होते ही जिले में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में किसी भी तरह के अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, बल्कि पीड़ित को तुरंत निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचाएं।