लक्ष्मणगढ़: बड़ौदामेव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई आयोजित, नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बेठक का हुआ आयोजन। राज ऋषि कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रिंस अत्रि ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलवर जिले की बड़ौदा मेव नगर ईकाई का नगर अभ्यास वर्ग जोहड़ वाले हनुमान जी के मंदिर में हुई जिसमें नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिए गए। जिसमें जिला संगठन मंत्री पवन गुर्जर का प्रवास रहा।