बीना: ग्राम सव्दा एवं पाली में श्मशान घाट का न रास्ता न टीन शेड, ग्रामीण बरसों से परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | May 14, 2025 बीना नगरीय क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत किर्रवदा के ग्राम सव्दा एवं पाली में श्मशान घाट के लिए रास्ता एवं टीन शेड नहीं होने की वजह से ग्रामीण वर्षों से परेशान है। जिसको लेकर ग्रामीण सरपंच से लेकर विधायक एवं एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लेकिन जिम्मेदार मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।