नजीबाबाद: नजीबाबाद में डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे मालगाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।