बलौदा: सिवनी गांव के पास ट्रेलर वाहन पलटा, पीछे से टकराई कार, हादसे में 5 लोगों को आई चोट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के सिवनी गांव के पास ट्रेलर वाहन के टायर फटने से ट्रेलर वाहन पलट गया. पीछे से आ रही कार ट्रेलर वाहन से टकरा गई. हादसे में कार सवार 5 लोगों को चोट आई है. जिसमें से 2 की हालत गंभीर है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और कार के परखच्चे उड़ गए है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.