मंझनपुर: मजदूरी के लिए निकला अधेड़ व्यक्ति सिराथू इलाके में ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सिराथू क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अशोक कुमार पुत्र सदन मिस्त्री निवासी 4 नंबर दीप नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि अशोक कुमार मजदूरी करने के लिए बाहर जा रहा था। इसी दौरान सिराथू इलाके में चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।