विकासखंड सकरन के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत रेवान पीएचसी से हुई, जहां की व्यवस्थाओं को देखकर वे संतुष्ट नजर आए। हालांकि फार्मासिस्ट आलोक कुमार गैरहाजिर मिले, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षक आनंद मित्रा को उनका 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।