मकर संक्रांति के अवसर पर पुवायां शिवपुरी स्थित पन्ना घाट, गोमती घाट पर खिचड़ी भंडारा और कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। रुद्रा देवा नंद बाबा जी के सानिध्य में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधिवत पूजन के बाद कन्याओं को भोज कराया गया और श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।