कानपुर: कोको कोला चौराहा स्थित शॉपर्स स्टॉप शोरूम के टॉप फ्लोर में लगी आग
नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शॉपर्स स्टॉप शोरूम के टॉप फ्लोर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की टॉप फ्लोर पर रखे जनरेटर में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।