कानपुर: नौबस्ता में रिटायर कैप्टन के घर लाखों की चोरी, नशीला स्प्रे डालकर वारदात को दिया अंजाम
नौबस्ता में चोर ने सेना के कप्तान के घर करीब 25 लाख के जेवरात और कैश चोरी कर लिया। घर में सो रही कैप्टन की पत्नी पर नशीला स्प्रे डाल दिया सुबह जब उसकी नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर नौबस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।