सबलगढ़: बाबू ने सहायक उप निरीक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए: FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे
सबलगढ़ नगर पालिका दफ्तर में कर्मचारियों के बीच आपस में मारपीट का मामला शुक्रवार को सामने आया है। स्थापना बाबू माता प्रसाद ने सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पवन शर्मा पर फाइल मांगने की बात को लेकर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है इस घटना से नाराज होकर माता प्रसाद और एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी शुक्रवार शाम सबलगढ़ थाने पहुंचे