छिबरामऊ: ब्रह्मदेव मंदिर के पास चोरों ने दीवार काटकर तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी समेत कीमती सामान किया पार
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेव मंदिर के पास चोरों ने तीन दुकानों को अलग-अलग तरीके से बनाया निशाना। वही उसमें रखी लाखों रुपए की नगदी समेत कीमती सामान चूरू में पार कर दिया। रविवार की सुबह 7:00 पहुंचे दुकानदारों ने देखा तो उनके होश उड़ गए इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।