छिबरामऊ: छिबरामऊ तहसील में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में DM और SP ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर किया निस्तारण
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करने पहुंचे जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने शनिवार की दोपहर 12:00 बजे फरियादियों की समस्याएं सुन उनकी समस्याओं का निस्तारण किया और संबंधी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।