आगर: आगर उज्जैन मार्ग पर पालखेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
आगर-उज्जैन मार्ग पर पालखेड़ी के समीप रविवार रात 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों के नाम विधान सिंह और प्रहलाद कुमार निवासी धर्मपुरी बताए गए हैं। दोनों नलखेड़ा मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल आगर में भर्ती कराया गया।