कुलपहाड़: मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत कुलपहाड़ पुलिस ने क्षेत्र में मां दुर्गा पंडाल में महिलाओं को किया जागरूक
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत आज क्षेत्र में कुलपहाड़ थाना पुलिस द्वारा नवदुर्गा पंडाल में महिलाओं एवं बच्चियों को संबोधित किया गया।पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक किया।