गावां: प्रवासी मजदूर की मौत से परिवार में छाया मातम
Gawan, Giridih | Oct 21, 2025 गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के कारीपहरी गांव निवासी प्रवासी मजदूर सुनील मुर्मू उम्र 30 वर्ष पिता माधो मुर्मू की मौत बैंगलोर में हो गई। उक्त प्रवासी मजदूर का शव मंगलवार की सुबह छह बजे एम्बुलेंस के माध्यम उसका गांव पहुंचा। घर शव पहुंचते ही स्वजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।