गोमिया: बड़की पुन्नु के जंगल में 12 हाथियों की दबिश, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
Gumia, Bokaro | May 29, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पुन्नु के जंगल मे 12 हाथियों ने दबिश दी है।इधर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सख्त हिदायत दी है।शुक्रवार समय लगभग 12 बजे वन विभाग द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हाथियों का एक झुंड (12 हाथी) अभी कुसुमडीह ( बड़की पुन्नु ) के पास मौजूद है। स्थिति बहुत गंभीर है।