लोहरदगा: रातु रोड फ्लाईओवर के नामकरण पर सियासी विवाद बढ़ा, आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने विवाद रहित नामकरण पर दिया ज़ोर
राजधानी रांची में 400 करोड़ की लागत से बने रातु रोड फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इस बीच लोहरदगा पहुंचे आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत बुधवार सुबह 9:00 बजे कहा कि फ्लाईओवर का नाम ऐसा होना चाहिए जो सर्वमान्य हो और किसी दल या व्यक्ति को आपत्ति न हो।