गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, गंदे पानी के विवाद में 8 लोग हुए घायल
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के मूडपुरी कलां गांव में शनिवार को दोपहर एक बजे एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कपड़ों के गंदे पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा चाचा-भतीजे के परिवारों के बीच लाठी-डंडों की भिड़ंत में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।