शाहजहांपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई
दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नेशनल हाई-वे के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध कटों अच्छे ढंग से बंद किया जाए तथा तोड़ने एवं हटाने वालों पर सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाए।