झांसी: झांसी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के सामने कार व टैक्सी की मामूली भिड़ंत में कार चालक ने टैक्सी चालक के साथ की मारपीट
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2024 पीड़ित ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी टैक्सी से कैंपर बांटने के लिए जा रहा था तभी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के सामने एक कार फोर्ड इकोस्पोर्ट ने ओवरटेक करते हुए टैक्सी में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में खरोंचें आईं। कार चालक ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर शीशा तोड़ दिया।