झांसी: झाँसी बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ भाग रही नाबालिग बेटी को मां ने किया जंजीरों में कैद, अपना दल एस जिलाध्यक्ष ने कराया
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2024 झाँसी में नाबालिग लड़की की मां ने लडक़ी के हाथ पैरों में जंजीर बांध कर ताला डालकर उसे काबू में कर लिया। लड़की को जंजीरों में जकड़ा देख वहां लगी लोगों की भीड़ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंचे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विजय कछवारे ने बताया की लड़की नाबालिग है। और इस तरह सरेआम उसको जंजीरों से बांधना मानवता का हनन है। लड़की को आजाद कराया।