गाण्डेय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांडेय थाना में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 5, 2026
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांडेय थाना परिसर में गांडेय अंचल इंस्पेक्टर कमलेश पासवान के नेतृत्व में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।