निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा अफीम तौल केंद्र पर किसानों की भीड़, बदले नियमों के बीच गुणवत्ता को लेकर बढ़ी बेचैनी
शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित तौल केंद्र पर अफीम खरीद का सिलसिला तेज हो गया है। पहले दिन 7 गांवों के 187 किसानों ने 1464.65 किलो अफीम जमा कराई, जबकि दूसरे दिन तक 21 गांवों के 533 किसान तौल प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं। इस बीच नारकोटिक्स विभाग ने जांच के नियमों में बदलाव करते हुए कई श्रेणियों को घटाकर सीमि