देहरादून में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोरी के खुलासों के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओ नें मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन किया।
दौरान महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किए जाने और वोटों की चोरी के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और उनके निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।