बालोद: 5 दिन में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, बालोद में 48 घंटे के भीतर बौछार पड़ने की संभावना
Balod, Balod | Jun 8, 2026 भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। वहीं बालोद जिले सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटे के भीतर हल्की बारिश और बौछार पड़ने के आसार हैं।