पुनासा: ओंकारेश्वर के कोटि तीर्थ घाट पर युवक की जान बची, SDERF जवानों ने दिखाई तत्परता
Punasa, Khandwa | May 26, 2026 धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के कोटि तीर्थ घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र निवासी युवक पीयूष नर्मदा नदी में स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को पानी में संघर्ष करते देखा तो तत्काल सहायता के लिए आवाज लगाई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात SDERF ने तुरंत एक्शन लिया