बबेरू: सिमौनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार को आई नींद, बाइक में सवार 2 लोग अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | May 9, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव निवासी रोहित उम्र 25 वर्ष व संदीप 24 वर्ष यह दोनों बारात में शामिल होने के बाद बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे तभी सिमौनी गांव के पास नीद आ जाने से अनियंत्रित होकर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, परिजनों के द्वारा CHC में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद रोहित को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।