अजीतमल: गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से बुलेट की भिड़ंत, दो बच्चों समेत आठ लोग घायल, 5 को किया गया रेफर
कोतवाली क्षेत्र में कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी के सामने मंगलवार सुबह हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया सुमंगढ़ा निवासी सुरेश सिंह (48) अपनी पु