जगाधरी: सदर थाना यमुनानगर के सभापुर गांव में यमुना पुल के पास एक व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिल, पुलिस जांच में जुटी।
सभापुर गांव के यमुना पुल के पास एक व्यक्ति का शव आज नहर में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा लिया गया है, लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को 72 घंटे के लिए शवग्रह में रखवा दिया है और परिजनों की तलाश की जा रही है।