भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना परिसर में घुसकर एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वारदात शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित यावर अली (15) दसवीं क्लास में पढ़ता है। वह अपने चाचा सलमान अली के साथ डेंटिंग-पेंटिंग के कारखाने में भी बैठता है।