धनौरा: गजरौला रमाबाई डिग्री कॉलेज में आतिशबाजी की दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट
आतिशबाजी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी। शहर के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए दुकानें लगाई जा रही हैं। बीते साल जहां 120 के आसपास में दुकानों के लाइसेंस बने थे, तो वहीं इस बार ये संख्या 200 से अधिक।