धनौरा: गजरौला के कई स्थानों पर अवैध रूप से चल रही मिलावटी पनीर की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
दीपावली के पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर है आज खाद्य विभाग ने अमरोहा के गजरौला के गांव मोहरका पट्टी में छापेमारी की जहाँ पर करीब सवा लाख रुपए के पनीर को नष्ट किया और नमूने लिए, सहायक आयुक्त विनय अग्रवाल के नेतृत्व में की गई खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोहरका पट्टी व काकाठेर छापेमारी की है।