बेतिया: एमजेके कॉलेज में तुषार गांधी ने कहा- “बिहार में लोकतंत्र को दबाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
आज 12 जुलाई शनिवार शाम करीब 6:30 बजे चंपारण जनजागरण यात्रा के तहत महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी शनिवार को बेतिया स्थित एमजेके कॉलेज पहुंचे। कॉलेज परिसर में उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।