सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर में रविवार शाम को दिल्ली जाने को बस के इंतजार में कुछ महिलाएं खड़ी थी, तभी आधा दर्जन युवक शराब के नशे में आए और गाली गलौज कर जमकर हंगामा करने लगे। महिलाओं एवं दुकानदारों ने युवकों को गाली गलौज से मना किया तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए और हंगामा करते रहे। इसके बाद दुकानदारों ने चार युवकों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।