चरखारी: चरखारी में 10 मिनट की आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त
चरखारी में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। महज 10 मिनट चली आंधी में बस स्टैंड, रूपनगर वार्ड और सब्जी मंडी क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई विद्युत खंभे टूट गए। सब्जी मंडी में पेड़ गिरने से खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक आई आंधी से लोगों अफरातफरी में भागते नजर आए।