गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 16 नंबर चुंजका में एक बच्चे के साथ हुआ अप्राकृतिक यौनाचार, सदर अस्पताल में चला इलाज
मुफस्सिल थाना के 16 नंबर चुंजका में एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है। पीड़ित बच्चे का इलाज शुक्रवार को 2 बजे सदर अस्पताल में चला। एक 8 वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।तभी पड़ोस में रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर इसे टॉफी देकर एक रूम में ले गया और वहां पर इसके साथ गलत काम किया। बच्चे की मां इसे ढूंढते हुए वहां पहुंची तो उसे गलत काम करते हुए पकड़ लिया।