नूरसराय: बलवापर गांव में तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, हवाई फायरिंग का भी आरोप।
नूरसराय थाना क्षेत्र के बलवापर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बलवापर गांव का है।ग्रामीणों के अनुसार, बलवापर निवासी कपिल चौहान ठेकेदार हैं और उनके घर पर संजीत उर्फ रंजीत यादव द्वारा कथित तौर पर रंगदारी की मांग की जा रही थी