बरमाणा पुलिस ने अलसू के पास वैगनर गाड़ी में सवार तीन लोगों को चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 4.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन लोगों की पहचान कुल्लू जिला से संबधित हैं। जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस की ओर से अलसू के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक वैगनर गाड़ी आई। जिसे चैकिंग के लिए रोका गया और चिट्टटा बरामद हुआ।