जबलपुर: रांझी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, टैंकर माफिया पर पक्षपात का आरोप
रांझी क्षेत्र में कई दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट और टैंकरों से पानी वितरण में पक्षपात के आरोपों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया ने जोरदार प्रदर्शन किया। जल शोधन संयंत्र, रांझी पर जनआंदोलन कर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने