मोकामा: मोकामा के पचमहला कांड संख्या 27/26 में आरोपी प्रमोद सिंह गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Mokameh, Patna | Jun 26, 2026 मोकामा के पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 के तहत नामजद आरोपी नौरंगा जलालपुर निवासी सोनू और मोनू के पिता प्रमोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रमोद सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।