पोरसा: कबीर जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने दी श्रद्धांजलि
Porsa, Morena | Jun 30, 2026 कबीर जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने दी श्रद्धांजलि पोरसा। संत कबीर दास की जयंती के अवसर पर श्री नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा एम.आर. गार्डन, अटेर रोड पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एवं दूर-दराज से आए कवियों ने काव्य पाठ कर संत कबीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।