सहारनपुर: ट्रांसपोर्ट नगर में ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट से टायर गोदाम में लगी आग, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
सहारनपु के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि ई-रिक्शा में हुए शॉर्ट सर्किट से टायर गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना देहरादून रोड स्थित एक टायर गोदाम के बाहर की है।